मुंबई ब्रिज हादसा: पुल का ऑडिटर गिरफ्तार

Updated : Mar 19, 2019 09:03
|
Editorji News Desk
मुंबई में पिछले हफ्ते CST स्टेशन से सटा पुल गिरने के मामले में ऑडिट करने वाली कंपनी के नीरज कुमार देसाई को अरेस्ट किया है. देसाई की कंपनी ने पुल का ऑडिट किया था, और बस मामूली रिपेयर की जरूरत बताई थी. हालांकि पुल गिरने के बाद पाया गया था कि उसमें खामियां थीं जिसकी जानकारी ऑडिट रिपोर्ट में नहीं दी गई. पुलिस के मुताबिक देसाई को रविवार को ही हिरासत में लिया गया था, फिर उनकी लापरवाही सुनिश्चित होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन परिसर से सटा ये पुल बीएमसी का था. रेलवे ने बीएमसी पर ठीकरा फोड़ा और बीएमसी ने ऑडिटर पर. पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी.
मुंबई पुलिसरिपोर्ट्स के मुताबिकबीएमसीहिरासतलापरवाहीमुंबई

Recommended For You