दिल्ली से सबक लेते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में प्रदर्शन करने वालों पर सख्ती की है. मुंबई पुलिस ने बकायदा नोटिस जारी कर कहा कि मुंबई में केवल आजाद मैदान में ही प्रदर्शन की इजाजत दी जाएगी. इसके अलावा शहर के किसी भी हिस्से में प्रदर्शन करने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी मुंबई पुलिस की पैनी नज़र है. मुंबई पुलिस का कहना है कि जो भी लोग उकसावे वाले संदेश देंगे या प्रदर्शन के लिए जुटने के संदेश देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. महाराष्ट्र के डीजी सुबोध जायसवाल ने कहा कि दिल्ली की स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं.