देश के सबसे अमीर अंबानी खानदान में खुशियों ने दस्तक दी है. अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है. नीता और मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया. आकाश और श्लोका 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे. नन्हे मेहमान के आने से पूरा अंबानी परिवार बेहद खुश है. अंबानी परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं. नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे.