Mukesh Ambani: उदारीकरण के 30 साल पूरे होने पर मुकेश अंबानी ने बताया, कब तक चीन-US को टक्कर देगा भारत

Updated : Jul 25, 2021 00:59
|
Editorji News Desk

भारत में आर्थिक उदारीकरण (Indian Economy) को शुरू हुए को करीब 30 साल हो चुके हैं. इस मौके पर देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कई आइडिया भी दिए हैं. मुकेश अंबानी ने 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के लिए लिखे एक लेख में यह भरोसा जताया कि जब हम 2047 में आजादी के 100 साल मनाएंगे तो भारत अमेरिका और चीन के बराबर खड़ा हो सकता है, और दुनिया के तीन धनी देशों में शामिल हो सकता है. अपने लिखे में मुकेश अंबानी ने कहा कि साहसी आर्थिक सुधारों की वजह से 1991 में जो हमारा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 266 अरब डॉलर था, आज यह दस गुना बढ़ चुका है, और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. अंबानी ने अपने लेख में आगे कहा है कि उदारीकरण ने लाइसेंस राज खत्म कर के तमाम प्राइवेट प्लेयर्स को एंट्री का मौका दिया, जिसने सब कुछ बदल दिया.

 उन्होंने कहा कि "भाग्य और गति 21वीं सदी के भारत को एक बड़ी छलांग के लिए तैयार कर रहे हैं. जो महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे कहा है कि अपनी क्षमता पर विश्वास और सामूहिक प्रयास से हम दुनिया की अपक्षेओं पर खरे उतर सकते हैं. मुकेश अंबानी ने अपने लेख में एक बार फिर से नए सिरे से औद्योगिक क्रांति को शुरू करने की वकालत की.

Mukesh Ambani

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study