धोनी की कश्मीर में हुई तैनाती, विक्टर फोर्स के साथ करेंगे ट्रेनिंग
Updated : Jul 25, 2019 14:41
|
Editorji News Desk
धोनी को 15 दिन के लिए कश्मीर घाटी में तैनात किया गया है. वो यहां विक्टर फोर्स के साथ ट्रेनिंग करेंगे. धोनी की ये ट्रेनिंग 31 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सेना की तमाम गतिविधियों में शिरकत करेंगे, जिनमें पेट्रोलिंग भी शामिल होगी. बता दें कि आर्मी ट्रेनिंग के लिए धोनी ने टीम इंडिया से 2 महीने की छुट्टी ली है. भारत की टेरिटोरिल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात धोनी को 5 जंप कम्पलीट करने के बाद 2015 में क्वालिफाइड पैराट्रूपर का दर्जा भी मिल चुका है.
Recommended For You