MP Shivraj Singh: महिला टीचर्स मांग रही थीं appointment लेटर, पर पुलिसवालों ने धमकाया और घसीटा !

Updated : Aug 20, 2021 21:36
|
Editorji News Desk

मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के भोपाल में महिला शिक्षकों के साथ पुलिस (Bhopal Police) की बदसलूकी के वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल 18 अगस्त को ये सभी महिला शिक्षक सीएम आवास के सामने प्रदर्शन कर रही थीं. इन चयनित शिक्षकों की मांग थी कि इन्हें सालों से लंबित अपॉइंटमेंट लेटर दिए जाएं. ये लोग बकायदा राखी लेकर आईं थी कि सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को राखी बांधेंगी और नियुक्ति पत्र लेंगी. 

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और लगातार 10 घंटे इनका धरना चलता रहा. आरोप है कि शाम को पुलिस ने शिक्षकों को जबरन धरने से उठाने की कोशिश की. इसी दौरान उनके साथ धक्का- मुक्की की गई, उन्हें घसीटते हुए वहां से हटाया गया और कई महिला शिक्षकों के चेहरे से मास्क उतरवाकर उनकी तस्वीरें ली गईं. 

हालांकि बाद में कलेक्टर और डीआईजी ने महिलाओं से बात की और पुलिसकर्मियों के दबाव में रात तक धरना खत्म करवाया गया. हालांकि इससे पहले शिक्षकों को खुलेआम धमकी दी गई कि उनकी तस्वीरें खींच ली गई हैं और अब उन्हें सरकारी नौकरी मिलने में दिक्कत आएगी. इन वीडियोज़ के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शिवराज सरकार को खासी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 

ये भी देखें-ZyCoV-D के रूप में भारत को मिली छठी वैक्सीन, 12 साल से ज्यादा के बच्चे भी इसे लगवा सकेंगे

Shivraj ChouhanMPTeacherBhopalPolice brutality

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या