IT रेड में 281 करोड़ के कैश रैकेट का चला पता
Updated : Apr 08, 2019 23:59
|
Editorji News Desk
दिल्ली की IT टीम द्वारा मध्य प्रदेश समेत 3 राज्यों के करीब पचास ठिकानों पर की गई छापेमारी में 281 करोड़ रु. के कैश रैकेट का पता चला है. CBDT ने बताया कि राजनीति, व्यापार और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के जरिए यह रकम इकट्ठा की गई थी. CBDT के मुताबिक, कैश का एक हिस्सा हवाला के जरिए दिल्ली में एक राजनीतिक पार्टी को भी पहुंचाया गया. सीबीडीटी ने बताया कि एक पदाधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह के दिल्ली के ठिकानों पर छापों के दौरान एक डायरी मिली है जिसमें 230 करोड़ के बेनामी लेनदेन का जिक्र है.
Recommended For You