चौधरी अजित सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने बताया- महान नेता

Updated : May 06, 2021 10:33
|
Editorji News Desk

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (CHAUDHARY AJIT SINGH) के निधन पर राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), PM नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं. राष्ट्रपति ने लिखा कि चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ. उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी. जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी. PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने लिखा कि चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है, वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे. उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है, उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ. वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि चौधरी अजीत सिंह के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक हैं, अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे हमेशा जनता और ज़मीन से जुड़े रहे . UP के CM योगी आदित्यनाथ ने भी गहरी संवेदनाए व्यक्त की हैं.

RahulAjit SinghmodiChaudhary

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?