इंडोनेशिया: फिर धुआं और राख उगल रहा बाली का माउंट आगुंग

Updated : May 25, 2019 17:15
|
Editorji News Desk
इंडोनेशिया के बाली स्थित माउंट आगुंग हमेशा की तरह फिर से धुआं और राख उगलने लगा है इसकी वजह से बाली आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद कर दिया गया है. इस महीने आगुंग में तीसरी बार शुक्रवार को ज्वालामुखी फटने की घटना हुई, जो करीब 4 मिनट 30 सेकेंड तक चली, इससे पहले 21 और 18 मई को आगुंग के ज्वालामुखी से धुएं और राख का गुबार निकला था. इंडोनेशिया का वोलकैनोलॉजी सेंटर और जियोलॉजिकल डिजआस्टर मिटीगेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राख कहां से निकल रही है यह अभी देखना मुश्किल है लेकिन लावा फटने की तेज आवाजें सुनी जा सकती हैं.
इंडोनेशिया

Recommended For You