नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के ट्विटर हैंडल से एक गड़बड़ हो गई. इस हैंडल से शनिवार को टीवी अदाकारा मौनी रॉय की तस्वीरें ट्वीट हो गईं. मामला सिर्फ इतना ही नहीं था, ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- शनिवार का तापमान बढ़ाते हुए, मौनी राय का लुक सांसे रोक देने वाला है. इस पर सफाई देते हुए एनएसई ने कहा कि ये एक मनावीय भूल है और ऐसा उस एजेंसी से हुआ जो इनका सोशल मीडिया हैंडल करती है.