मौनी रॉय को पैप्ज़ तो स्पॉट करते ही रहते हैं वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. 16 मिलियन यानी 1 करोड़ 60 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स वाली मौनी अपने फैंस के लिए तस्वीरें, वीडियो और रील्स पोस्ट करती रहती हैं. महाशिवरात्री के मौके पर उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें वो भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखीं. इसी मौके पर मौनी ने अपने अगले गाने की धमाकेदरा अनाउंसमेंट की. उनके गाने के बोल 'पतली कमरिया' है और ये गाना 16 मार्च को रिलीज़ होगा. ज़ाहिर सी बात है कि मौनी के फैंस को इसका बेसब्री से इंतज़ार होगा.