भारत में अबतक का सबसे सस्ता 5G मोबाइल Motorola Moto G 5G लॉन्च कर धमाल मचाने वाली स्मार्टफोन कंपनी Motorola जल्द ही भारत में एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च Motorola Nio लॉन्च कर सकती है. मोटोरोला निओ में 4 रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरे, बड़ी बैटरी, हाई डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ ही पावरफुल प्रोसेसर होगा. हाल ही में इस फोन की झलक दिखी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटोरोला के इस नए मोबाइल का लुक काफी शानदार है. लीक तस्वीरों से पता चलता है कि इस मोबाइल में पॉपअप सेल्फी कैमरे नहीं होंगे.