Moto G30 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Updated : Mar 09, 2021 16:48
|
Editorji News Desk

Motorola ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G30 को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन एंड्ऱॉयड 11 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.51-इंच HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मौजूद है.

इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

इसकी बैटरी 5000mAh की है और 20W TurboPower चार्जर का सपोर्ट मौजूद है. इस फोन में NFC का भी सपोर्ट दिया गया है. आपको बता दें इनमें एडवांस्ड सिक्योर सिक्योरिटी के लिए थिंकशील्ड भी मिलेगा. मोटो के इस फोन की 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है. फोन को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा. हैंडसेट की बिक्री 17 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

MotorolaPhone

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!