Motorola के हाल ही में लॉन्च हुए Moto G60 स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया. ग्राहकों को मोटो G60 की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी. इसमें Snapdragon 732G प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
Moto G60 स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये है. ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक की ओर से 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. ग्राहकों को Axis बैंक की तरफ पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा फोन को 3,000 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा.