Mother Dairy के दूध की भी बढ़ी कीमत, 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

Updated : Jul 10, 2021 12:09
|
Editorji News Desk

आम आदमी पर महंगाई (Inflation) की चौतरफा मार जारी है. अमूल (Amul) के बाद अब मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी दूध के दामों में 2 रुपये का इजाफा किया है. ये बढ़ोतरी कंपनी के सभी तरह के दूध के लिए 11 जुलाई से लागू हो रही हैं.

लिहाजा, दिल्ली NCR में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में मिलेगा. वहीं, टोंड मिल्क 45 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हुआ.

मदर डेयरी ने बढ़ती कीमत के पीछे कंपनी की इनपुट कॉस्ट (Input Cost) पर महंगाई का दबाव बढ़ने को मुख्य वजह बताया है. कंपनी के मुताबिक, दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब डेढ़ साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था. 

बता दें कि 1 जुलाई को अमूल के दूध की कीमत बढ़ने के बाद मदर डेयरी के भी दाम बढ़ने की संभावना थी.

Mother DairyInput Cost

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study