दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को ना सिर्फ पंजाब की एक रैली में दिखाई दिया, बल्कि रात में उसने एक फेसबुक लाइव के ज़रिए बठिंडा के महाराज में हुई किसान रैली के लिए लोगों का शुक्रिया भी किया, इस रैली में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मंच तक पहुंचा था.इस बीच लक्खा ने वीडियो में कहा कि रैली में तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे आपको बता दें कि लक्खा सिंह लाल किला उपद्रव केस में वांटेड है और पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी रखा हुआ है. ये लक्खा का हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया दूसरा वीडियो है.