मॉर्गन का तूफान, इंग्लैंड ने बनाया नया कीर्तिमान

Updated : Jun 18, 2019 19:54
|
Editorji News Desk
मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन के बल्ले से जबरदस्त मार-धाड़ देखने को मिली. मॉर्गन ने सिर्फ 71 गेंदों पर ही 148 रन ठोके, जिसके दम पर इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 397 रन बनाए. वर्ल्ड कप इतिहास के इस सबसे बड़े स्कोर में 25 छक्के शामिल रहे, जो कि वनडे की एक इनिंग में सर्वाधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड है. इस मामले में इंग्लैंड ने इसी साल बनाए अपने 24 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है. इसके अलावा ये मैनचेस्टर में 35 साल बाद बना सबसे बड़ा स्कोर भी है.
world cup 2019ENGvsAFGManchesterअफगानिस्तानइंग्लैंडमॉर्गनeoin morganमैनचेस्टरवर्ल्ड कप 2019

Recommended For You