मॉर्गन ने रोहित का रिकॉर्ड 'गटका', राशिद खान को दिया 'झटका'

Updated : Jun 18, 2019 23:48
|
Editorji News Desk
मैनचेस्टर में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन सुपर ही नहीं, उससे भी ऊपर के फॉर्म में दिखे. 148 रन की अपनी तेज तीखी और ताबड़तोड़ पारी के दौरान 17 छक्के जमाते हुए... मॉर्गन ने न सिर्फ वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के जमाए सबसे ज्यादा 16 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में राशिद खान के खाते में भी सर्वाधिक 11 छक्के मार खाने का रिकॉर्ड दर्ज करा दिया. इसके अलावा राशिद वनडे में 100 से ज्यादा रन लुटाने वाले पहले स्पिनर और वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज़ बने.
सबसे ज्यादा छक्केeoin morganमॉर्गनENGvsAFGइंग्लैंडworld cup 2019वर्ल्ड कप 2019अफगानिस्तान

Recommended For You