दिल्ली में भी डराने लगा कोरोना, तीन महीने बाद 24 घंटे में मिले 1101 नए मरीज

Updated : Mar 24, 2021 07:57
|
Editorji News Desk

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते केस अब डराने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक मंगलवार को 24 घंटे में यहां 1101 नए मरीज मिले हैं और चार मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इससे पहले बीते साल 19 दिसंबर को दिल्ली में 1139 नए मरीज मिले थे. चिंता की बात ये भी है कि देश की राजधानी (Country capital) में अब कोरोना एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या बढ़कर 4411 हो गई है. इससे पहले 6 जनवरी को दिल्ली में इससे ज्यादा 4481 एक्टिव मरीज थे. बहरहाल दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6.49 लाख के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट (Positivity rate) भी बढ़कर 1.31 फीसदी पर आ गया है.

coronavirus today updateCorona data updatesDelhi Health

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या