कोरोना संक्रमण और उससे हो रही मौतों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अहम जानकारी दी है. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना के कारण हो रही मौतों में से करीब 88 फीसदी 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की हो रही हैं.
मंत्रालय ने कहा कि ऐसे में ये लोग सबसे ज्यादा जोखिम के दायरे में हैं जिन्हें बचाने की जरूरत है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि यही वजह है कि एक अप्रैल से इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण को मंजूरी दी गई है.
बता दें बुधवार तक भारत में एक लाख 60 हजार 441 लोगों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना का रौद्र रुप, 5 महीने बाद 24 घंटे में आए 53 हजार से ज्यादा केस