गर्मी से परेशान देश के लिए अच्छी खबर है...मौसम विभाग ने अब अनुमान जताया है कि केरल में 1 जून तक मानसून पहुंच सकता है. इससे पहले विभाग ने 6 जून को मानसून आने का अनुमान जताया था. मौसम विभाग ने कहा है अब इसके लिए स्थितियां उपयुक्त बन रही हैं. विभाग के अनुसार अरब सागर में पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम से सटे क्षेत्र में चक्रवाती प्रभाव के चलते एक कम दबाव का क्षेत्र बना है जो दूसरे चक्रवाती सर्कुलेशन से जुड़कर आगे बढ़ रहा है, इसके चलते उसी इलाके में अगले 48 घंटे में असर दिखाई दे सकता है, वहीं अगले 72 घंटों में यह आगे बढ़कर दक्षिणी ओमान और पू्र्वी यमन तट पर भी जोरदार बारिश कर सकता है.