मंगलवार को दिल्ली में दस्तक देगा मॉनसून, 13 साल का टूटेगा रिकॉर्ड

Updated : Jun 14, 2021 07:24
|
Editorji News Desk

मौमस विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों यानि मंगलवार शाम तक मॉनसून( Monsoon) दिल्ली (Delhi) पहुंच सकता है. रविवार शाम जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार मॉनसून मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में पहुंच चुका है. स्थितियां अनुकूल हैं, इसलिए मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून हरियाणा, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों में भी पहुंच जाएगा. दावा किया जा रहा है मॉनसून की बारिश इस बार अच्छी होगी. मॉनसून की शुरुआत भी अच्छी रहेगी. मौसम विभाग ने इस दौरान राजधानी में भारी बारिश ( heavy rain) की संभावना जताई है. इस दौरान हवाओं की गति भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. 

बता दें कि इससे पहले साल 2008 में भी मॉनसून 15 जून को राजधानी पहुंचा था. आमतौर पर मॉनसून जून के अंत में या जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली पहुंचता है.

Delhimonsoon season

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या