दिल्ली में इसी हफ्ते के अंत में दस्तक देगा मॉनसून
Updated : Jul 02, 2019 12:46
|
Editorji News Desk
जबर्दस्त गर्मी की मार झेल रही दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में प्री मॉनसून बारिश हो सकती है. विभाग ने अनुमान जताया है कि एक हफ्ते के अंत तक देश की राजधानी में मॉनसून दस्तक दे सकता है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो गहन हो रहा है. इससे पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले दो-तीन दिन तक NCR में धूल भरी आंधी भी चल सकती है.
Recommended For You