Monsoon Session of Parliament: 19 जुलाई से शुरू होगा सत्र, सभी सांसदों के लिए दोनों डोज जरूरी

Updated : Jun 29, 2021 15:30
|
Editorji News Desk

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCPA) ने संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) का शेड्यूल जारी कर दिया है. संसद का ये सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. कोरोना की दूसरी लहर के बाद संसद का ये पहला सत्र होगा और देश के राजनीतिक हालातों के मद्देनजर इसके खासे हंगामेदार होने के भी आसार हैं. सूत्रों के अनुसार सरकार की तरफ से सभी सांसदों को सत्र शुरू होने से पहले वैक्सीन की दोनों डोज लेने के लिए कहा गया है. जानकारी यह भी है कि अधिकतर सांसद वैक्सीन (Vaccine) की दोनों डोज ले चुके हैं और कुछ ही सांसद बचे हुए हैं.
दरअसल कोरोना के कारण संसदीय कामकाज भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है और मिली जानकारी के मुताबिक सदन के सामने 40 से अधिक विधेयक और पांच अध्यादेश लंबित हैं. सरकार की कोशिश है कि इन तमाम विषयों को जल्द से जल्द निपटाया जाए.

parliament sessionparliamentParliament House

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?