देशभर में हो रही मॉनसून की वापसी, दिल्ली समेत कई जगहों पर होगी बारिश

Updated : Aug 09, 2020 09:35
|
Editorji News Desk

देशभर में मानसून सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, झारखंड, बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना जतायी है. विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 10 अगस्त से यहां 12 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. रविवार से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है. इधर, मध्य प्रदेश के भी अधिकांश हिस्सों के अलावा, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, कोंकण गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक व केरल में भी इस दौरान अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी आज मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है. हालांकि, उत्तर भारत के अन्य हिस्सों के लिए एक और दिन का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं केरल और दक्षिणी तटीय कर्नाटक में बाढ़ का खतरा जारी है. यहां भी अच्छी वर्षा की संभावना है.

मानसूनमौसम विभाग

Recommended For You