दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया. दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर (Monkey) आ गया. जिसे देख लोग हैरान रह गए, कुछ यात्री डर भी गए. यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया, तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा. मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (viral video) हो गया है. सोशल मीडिया पर शनिवार को यह वीडियो सामने आया.
वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है. इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.