Updated : Apr 19, 2019 19:26
|
Editorji News Desk
कर्नाटक की एक ऐसी घटना कैमरे में कैद हुई है जो आपके दिल को छू लेगी। यहां एक व्यक्ति के निधन के बाद रोते बिलखते लोगों को चुप कराने के लिए एक लंगूर पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर शोक में डूबी और रो रही महिला के कंधे और सिर पर हाथ रखता है और अपनी सांत्वना व्यक्त करता है। ये अजीबोगरीब घटना कर्नाटक में गडाग जिले के नारगुंड इलाके की है। यहां 80 वर्ष के एक व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जब उसके रिश्तेदार और करीबी लोग एक साथ एकत्रित हुए तो वहां एक लंगूर भी पहुंच गया। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर घर में घुसकर शोक में डूबी महिला को ढांढस बंधा रहा है। वह कुछ समय तक वहां बैठता भी है।