1924 में जन्मे मोहम्मद रफ़ी की आज सालगिरह है. वो उन सदाबहार गायकों में शामिल हैं जिनके जीवन का समय तो बीत जाता है लेकिन उनकी आवाज़ हर जेनरेशन के लिए तरो ताज़ा रहती है और रफी ने तो रोमांटिक से लेकर ग़ज़ल, भजन, और देशभक्ति गीत तक गाए. उनके गीत न जाने कितने फ़िल्म स्टार्स पर फ़िल्माए गए और पर्दे के पीछे की इस आवाज़ ने कइयों के सुपरस्टार बनने के सफ़र में बड़ी अहम भूमिका निभाई. स्वर सम्राज्ञी तला मंगेशकर के साथ उनकी अनबन को एक तरफ़ कर दें तो इस सिंगिंग जोड़ी ने कई अमर गीत दिए हैं जो ना जाने कितनी आने वाली नस्लें गुनगुनाती रहेंगी.