पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज़ के गेंदबाज़ी करने पर ECB ने रोक लगा दी है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला उनके संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर किया है. हफीज़ इंग्लैंड की काउंटी टीम मिडिलसेक्स का हिस्सा हैं . हफीज़ के संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन की शिकायत 30 अगस्त 2019 को T20 ब्लास्ट में सोमरसेट और मिडिलिसेक्स के बीच खेले गए मैच में की गई थी. जिसके बाद एक जांच समिति का गठन हुआ और उसने पाया कि पाक ऑफ स्पिनर की कोहुनी 15 डिग्री से ज्यादा मुड़ती है. हफीज़ इससे पहले साल 2005 में भी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर फंस चुके हैं.