ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का अफगानिस्तान क्रिकेट में प्रमोशन हो गया है. वो अब क्रिकेटर के अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेंबर भी होंगे. बता दें कि नबी ने पिछले साल सितंबर में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका खेलना अभी जारी है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कुल 9 सदस्य होते हैं, जिसमें एक मोहम्मद नबी होंगे.