एक 90 साल की महिला और उसके साथ खड़े मोहम्मद हफीज़. आप सोच रहें होंगे कि इस तस्वीर में ऐसा क्या है. तो पहले आपको बता दें कि ये तस्वीर साउथैम्प्टन के जिस होटल में पाक टीम ठहरी है उसी के बगल के गोल्फ कोर्स की है. जहां पाक खिलाड़ियों को जाने की तो इजाजत थी पर इसकी नहीं कि वो किसी से मिल-जुल सकें और फोटो खिंचा सकें. पर, एक इंटरनेशनल खिलाड़ी होकर भी हफीज़ से यही गलती हो गई. मामला तूल पकड़ लिया जब उन्होंने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब उन पर कोरोना बायोसिक्योर बबल माहौल के रूल तोड़ने के इल्जाम लगे. पीसीबी खफा. ईसीबी नाराज़. सजा ये मिली कि 5 दिन के लिए पाक टीम से दूर कर दिया गया यानी सेल्फ आइसोलेशन में भेज दिए गए. और, अब टीम में वापस भी तभी लौटेंगे जब 2 टेस्ट निगेटिव आएंगे. खैर, इससे पाक टीम को कोई बड़ा नुकसान नहीं है क्योंकि मोहम्मद हफीज़ उसकी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं.