पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड दौरे से हटे 2 बड़े क्रिकेटर

Updated : Jun 12, 2020 09:10
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के इंग्लैंड अभियान को उस वक्त थोड़ा झटका लग गया जब उसके 2 बड़े क्रिकेटर तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ हैरिस सोहेल ने दौरे से अपना नाम वापस ले लिया. PCB की ओर से जारी बयान के मुताबिक आमिर ने दौरे से हटने का फैसला अगस्त में होने वाले अपने दूसरे बच्चे की जन्म की वजह से लिया. जबकि हैरिस ने पारिवारिक वजहों से नहीं जाने का फैसला किया है. बता दें कि पाकिस्तान को 3 टेस्ट और 3 T20 के लिए अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करना है.

मोहम्मद आमिरइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानENGvsPAKMohammad Amir

Recommended For You