Derek Questions: सरकार के 8 मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस के बाद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार से पूछे 8 सवाल

Updated : Aug 12, 2021 23:56
|
Editorji News Desk

बुधवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में सांसदों के साथ हुई धक्कामुक्की, तो इस संसद सत्र में कामकाज न होने को लेकर विपक्ष और सरकार दोनों एक दूसरे पर हमलावर (attacking) हैं. विपक्ष (opposition) का कहना है कि मोदी-शाह (Modi-Shah) की ये सरकार विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं देती, बिना चर्चा के बेहद अहम कानून पारित किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि सरकार कोरोना, वैक्सीनेशन, बेरोजगारी, कृषि कानूनों जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा करने से भागती है. 

बाइट- थरूर

वहीं विपक्ष और सरकार के बीच जारी हंगामे को लेकर तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार के सामने 8 सवाल रखे हैं. डेरेक ने ये 8 सवाल मोदी सरकार के 8 बड़े मंत्रियों की संसद सत्र को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस के बाद पूछे हैं, और सरकार से इनका जवाब मांगा है. इनमें से कुछ सवाल हैं... 

- पीएम नरेंद्र मोदी ओबीसी डिबेट से क्यों गायब थे? 

- संसद के इस सत्र में मोदी सरकार ने कुल 38 बिल पास किए, और हर बिल का औसत डिसकशन टाइम सिर्फ 10 मिनट क्यों रहा? 

- पास हुए 10 बिलों में से 4 बिल ऑर्डिनेंस की शक्ल में क्यों थे? 

- प्रधानमंत्री ने आजतक एक भी सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया ? 

- 2 साल में लोकसभा का डिप्टी स्पीकर सरकार क्यों नहीं तय कर पाई ? 

- विपक्ष की मांग पेगासस जासूसी कांड, आंतरिक सुरक्षा और कृषि कानूनों पर सरकार ने क्यों चर्चा नहीं कराई ?

- संसद को चलाने की जिम्मेदारी किसकी है, क्या संसद को नहीं चलने देने की वजह से मोदी-शाह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और सवालों से नहीं भाग रहे? 

ये भी पढ़ें:  बंगाल हिंसा पर CAPF की परीक्षा में सवाल! ममता बोलीं- UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है BJP

modi sarkarRajyasabhaShashi TharoorDerekTMC

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'