कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को नसीहत दी है. गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार मनमोहन सिंह के ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकती है. सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि हम राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में मनमोहन सिंह के शानदार योगदान को हमेशा याद करेंगे, और कहा कि मनमोहन सिंह के बेहतरीन नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि मुश्किल समय में भी भारत विकास की तरफ बढ़े।