मोदी सरकार (Modi Government) को केंद्र की सत्ता में बने हुए सात साल पूरे हो गए हैं. इतवार को सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे किए. देश में कोरोना से बने हालातों के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस अवसर पर कोई समारोह ना किया जाए. पार्टी ने सभी बीजेपी विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी दी है कि हर किसी को दो गांवों में जाकर लोगों की मदद के अभियान का हिस्सा बनें. इस योजना के तहत 30 मई को पार्टी के नेता एक लाख गांवों का दौरा करेंगे और वहां के लोगों को मास्क, सेनेटेाइजर और राशन जैसी ज़रूरी चीजों की किट मुहैया करवाएंगे.
ऐसे ही निर्देश केंद्रीय मंत्रियों (Central Government) के लिए हैं, उन्हें भी कम से कम दो गांवों का दौरा करने को कहा गया है और साथ ही ये भी हिदायत दी गई है कि अगर कोई व्यक्तिगत तौर पर नहीं पहुंच सकता है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मुलाकात की जाए.