किसान आंदोलन की आंच में झुलस रही केन्द्र सरकार को कर्नाटक से सियासी समर्थन मिला है. जनता दल सेकुलर के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा है कि किसानों को नए कृषि कानूनों के साथ प्रयोग करने के मामले में मन को खुला रखना चाहिए. कुमारस्वामी ने कहा कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की नए कानूनों पर की गई टिप्पणी से उम्मीद जगी है. राजनाथ ने भरोसा दिया है कि कोई समस्या होने पर कानूनों को वापस ले लिया जाएगा. कुमारस्वामी के मुताबिक किसानों को इस पर भी विचार करना चाहिए. उन्होंने इस मसले पर एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए. जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन से छवि बनी है कि भारत में कुछ समस्या है. इससे भारत की प्रतिष्ठा को धक्का नहीं लगना चाहिए.