मॉडर्ना का पंजाब को वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार, कहा- केवल केंद्र से करेंगे सौदा

Updated : May 23, 2021 21:18
|
Editorji News Desk

अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को अपनी कोरोना वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार कर दिया है. कंपनी ने अपने जवाब में कहा है कि उसकी आधिकारिक नीति के तहत वह केवल भारत सरकार के साथ सौदा कर सकती है. पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में ये जानकारी दी गई है. राज्य में वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी विकास गर्ग के मुताबिक पंजाब सरकार राज्य में जल्द से जल्द टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विदेश से टीके की खरीद के लिए ग्लोबल टैंडर जारी करने की संभावनाएं तलाश रही है. इसके लिए सरकार ने वैक्सीन की सीधी खरीद के लिए हाल ही में स्पुतनिक वी, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन सहित कई वैक्सीन निर्माताओं से संपर्क किया है. लेकिन अभी तक केवल मॉडर्ना का जवाब आया है और उसने भी राज्य सरकार के साथ सौदा करने से इनकार कर दिया है.

Punjab governmentvaccineModernaModerna Vaccines

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?