दिसंबर महीने की शुरुआत आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकती है. 1 दिसंबर से कॉलिंग के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल भी महंगा हो जाएगा. दरअसल टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान के दाम बढ़ाने की तैयारी में है. टेलीकॉम कंपनियां Idea, Vodafone और Airtel इसको लेकर पहले ही ऐलान कर चुकी है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टैरिफ में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती हैं. यानि अगर आप पहले 100 रुपये का रिचार्ज कराते थे तो अब आपको 135 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि कंपनियां 10% टैरिफ बढ़ाती हैं तो 3 सालों में 35 हजार करोड़ रुपए का राजस्व कमा सकती हैं.