10 अंक का ही रहेगा मोबाइल नंबर, TRAI ने नहीं की 11 डिजिट्स की सिफारिश

Updated : May 31, 2020 22:17
|
Editorji News Desk

मोबाइल नंबर को 11 डिजिट करने को लेकर मीडिया में चल रही खबरों का टेलिकॉम रेग्युलेटर यानी TRAI ने खंडन किया है. रविवार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने एक प्रेस रिलिज जारी करते हुए कहा उसने 11 अंक के मोबाइल नंबर का कोई सुझाव नहीं दिया है. प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि उसने सिर्फ लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर के आगे शून्य लगाने की सिफारिश की है. इससे भविष्य की मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबरिंग रिसोर्स जेनरेट किए जा सकेंगे.

TRAIमोबाइल नंबर

Recommended For You