एमके स्टालिन तमिनलाडु के नए CM, 33 मंत्रियों के साथ ली शपथ

Updated : May 07, 2021 11:05
|
Editorji News Desk

डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के अगले सीएम पद की शपथ ले ली. उन्हें चेन्नई के राजभवन में गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने पद की शपथ दिलवाई. उनके साथ उनके कैबिनेट में आने वाले 33 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है. उनके साथ उनके कैबिनेट में आने वाले 33 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई. पार्टी नेता मुरुगन ने जल संसाधन मंत्री के तौर पर शपथ ली है. स्टालिन को मुख्यमंत्री पद के अलावा तमिलनाडु के गृहमंत्री के तौर पर भी शपथ दिलाई गई है, इसके साथ ही उनके पास प्रशासनिक और पलिस सेवाओं, विशेष योजनाओं और दिव्यांगजनों की कल्याण योजनाओं का पोर्टफोलियो भी रहेगा. बता दें कि 2 मई को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में डीएमके ने एआईएडीएमके को सत्ता से बाहर कर दिया था. ये छठी बार है कि डीएमको राज्य में सरकार चलाने का मौका मिला है. 234 विधानसभा सीटों में से डीएमके गठबंधन को कुल 159 सीटें मिली जिसमें से 133 डीएमके, 18 कांग्रेस, 4 वीसीके और सीपीएम और सीपीआई को 22 सीटें मिली थी. एआईएडीएमके गठबंधन को महज 75 सीटें ही मिल पाईं

StalinTamilnadu

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'