Mizoram-Assam border clash: मिज़ोरम का दावा- असम की नाकेबंदी की वजह से नहीं आ रही मेडिकल सप्लाई, ईंधन भी

Updated : Aug 03, 2021 07:41
|
Editorji News Desk

असम और मिज़ोरम के बीच 26 जुलाई को Mizoram-Assam border clash हुए विवाद के बाद हालात पहले की तरह सामान्य नहीं हुए हैं. दोनों राज्यों के बीच हिंसक झड़प के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 306 (National Highway)पर यातायात सामान्य नहीं हुआ है. असम से मिजोरम तक जाने वाले इस नेशनल हाईवे की वजह से पेट्रोल डीजल का भारी संकट पैदा हो गया है. ममित विधानसभा से विधायक एच ललजिरलियाना ने जानकारी दी है कि कि 26 जुलाई से एनएच ब्लॉक किए जाने की वजह से एक भी गाड़ी आवश्यक सेवाओं और दवाओं को लेकर मिजोरम नहीं पहुंची है, साथ ही पेट्रोप पंर पर ईंधन उपलब्ध ना होने की वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ लालथंगलियाना ने सोमवार को केंद्र को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि असम की नाकेबंदी की वजह से उनके राज्य में कोविड 19 परीक्षण किट समेत तमाम मेडिकल सप्लाई में दिक्कत आ गई है, हालांकि असम ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई नाकेबंदी नहीं की गई है.

दरअसल नेशनल लालथंगलियाना ने केंद्र को लिखे पत्र में कहा कि असम की नाकेबंदी की वजह से उन मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है जो कोविड से जूझ रहे हैं. मिजोरम सरकार का दावा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट्स सामग्री और परिक्षण किट को भी मिजोरम में आने नहीं दिया जा रहा है. आपको बता दें कि हाईवे 306 मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है.

Mizoram BorderPetrolAssam

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?