ऑलराउंडर मिशेल मार्श उन 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने करार किया है. हालांकि, उनके बड़े भाई शॉन उतने लकी नहीं रहे और उन्हें उस्मान ख्वाजा के साथ कॉन्ट्रैक्ट की सूची से बाहर होना पड़ा है. शॉन मार्श और उस्मान ख्वाज़ा के अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब,मार्कस स्टॉयनिश, नाथन कुल्टन नाइल और मार्कस हैरिस को भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली है. हालांकि, इन खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल होने का ये मतलब नहीं होगा कि ये ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल सकेंगे.