लॉकडाउन में क्राइम रेट गिरा है बावजूद इसके भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा के घर में लूट की कोशिश हुई . साहा के परिवार वालों ने IANS से बातचीत में बताया कि बीते शुक्रवार को तड़के करीब ढाई बजे कुछ बदमाशों ने उनके सिलीगुड़ी स्थित पैतृक आवास को लूटने की कोशिश की. हालांकि पड़ोसियों की नींद खुल जाने से बदमाश भाग निकले. साहा का पैतृक आवास सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 31 के शक्तिगढ़ एरिया में है, जहां आमतौर पर उनके माता पिता रहते हैं. जबकि खुद साहा पत्नी और बच्चों के साथ साउथ कोलकाता में रहते हैं. लॉकडाउन में साहा के माता पिता भी फिलहाल अपने क्रिकेटर बेटे के साथ रहने आए हुए थे.