अब क्यों बिरयानी के लिए तरसेंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर ?

Updated : Sep 17, 2019 13:04
|
Editorji News Desk

मिस्बाह उल हक के हेड कोच और चीफ सलेक्टर बनते ही पाकिस्तान क्रिकेट में पहला बड़ा चेंज वहां के क्रिकेटरों के डाइट में हुआ है. खबर है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों की डाइट प्लान से अब बिरयानी और मिठाई को गायब कर दिया गया है. मतलब ये कि खिलाड़ियों को केवल भुना हुआ खाना और सब्जियों या फलों वाला पास्‍ता ही दिया जाएगा. मिस्बाह का ये फैसला क्रिकेटरों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए सामने आया है. मिस्‍बाह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को सबसे पहले अपनी फिटनेस बेहतर करनी जरूरी होगी.

 

 

बिरयानीMisbah-ul-haqPak cricketपाक क्रिकेट

Recommended For You