पाकिस्तान क्रिकेट में 'डबल रोल' में मिस्बाह उल हक

Updated : Sep 04, 2019 14:39
|
Editorji News Desk

पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. उनका करार 3 साल के लिए होगा. कमाल की बात ये है कि हेड कोच के साथ साथ मिस्बाह को चीफ सलेक्टर की भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. यानी, टीम को कोच करने के साथ मिस्बाह उसे चुनने का भी काम करेंगे. पाकिस्तान के हेड कोच के लिए डीन जोंस, मोहशिन खान और कर्टनी वॉल्श जैसे पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अप्लाई किया था. लेकिन, PCB के 5 सदस्यीय पैनल ने मिस्बाह के नाम को हरी झंडी दी. इसके अलावा PCB ने पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनिस को टीम के गेंदबाजी कोच की कमान सौंपी है.

Head coachहेड कोचMisbah-ul-haqपाकिस्तान क्रिकेटमिस्बाह उल हकPakistan

Recommended For You