फ्रांस के आल्प्स पर चमत्कार! 40 मिनट तक बर्फ में दबा बच्चा जिंदा बचा
Updated : Dec 28, 2018 12:33
|
Editorji News Desk
फ्रांस के आल्प्स पर्वत पर हिमस्खलन के दौरान बर्फ में दबे 12 साल के बच्चे को जीवित बचा लिया गया। बच्चा करीब 40 मिनट तक बर्फ में दबा था। बचाव दल ने इस घटना को चमत्कार बताया है। पुलिस ने बताया कि बोर्ज सेंट मॉरिस में हिमस्खलन के दौरान बच्चा करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया था। घटना 2400 मीटर की ऊंचाई पर हुई। हेलिकॉप्टर के जरिए बचाव दल ने बच्चे का रेस्कयू किया।
Recommended For You