बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा का स्टाइलिश अंदाज किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं. हाल ही में मीरा अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुईं, एक इवेंट में उन्होंने पीली साड़ी में फोटोशूट करवाया, जिसमें वो बेहद pretty दिखीं. मीरा ने इस फोटोशूट का नाम 'The Golden Hour' दिया. इसमें इन्होंने हल्के हरे बॉर्डर वाली साड़ी को स्लीवलेस बैक बो वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया, जिसमें उनके बैक टैटू की झलक भी दिखाई दे रही है. गले में पेंडेंट-चेन, न्यूड मेकअप और हाफ क्लच्ड हेयरस्टाइल उनपर खूब जंचा. सूरज की रोशनी में मीरा का ये लुक वाकई लाजवाब दिखा.