हेल्दी स्किन के लिए बड़े काम की हैं पुदीने की पत्तियां

Updated : Mar 04, 2021 11:31
|
Editorji News Desk

शरबत, लस्सी, जूस हो या आम पना जैसी चीजें. इनमें पुदीना डाल देने से इनका स्वाद बढ़ जाता है. ठंडी तासीर वाली पुदीने की पत्तियां पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. इसकी ठंडक पूरे शरीर को आराम देती है. सेहत के लिए पुदीना के फायदे तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीना आपकी स्किन का भी डॉक्टर है. पुदीने की पत्तियों से आप glowing और Radient स्किन पा सकती हैं. दरअसल, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और विटामिन ए होता है. ये स्किन पर आने वाले ऑइल को रोकता है और ऑइली स्किन की वजह से होने वाले मुहांसे को रोकता है. पुदीना में सूजन कम करने की भी क्षमता होती है. इससे मच्छर के काटने से होने वाले दाने और खुजली में भी राहत मिलती है. पुदीना का एंटी ऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है. इससे आपकी त्वचा स्मूद और ग्लोइंग बनती है. अगर आप डार्क सर्कल और टैनिंग से परेशान हैं तो पुदीना आपकी मदद करेगाच पुदीना आपकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है और स्किन टोन को लाइट करता है. मुलतानी मिट्टी, खीरा, ओट्स मिलाकर इसका फेसपैक चेहरे पर लगा सकते हैं.

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी