देश पर कोरोना का कहर जारी है हालांकि उसके रफ्तार पर मामूली ब्रेक लगा है. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर (Website worldometer) के मुताबिक रविवार को भारत में 24 घंटे में 3 लाख 70 हजार 188 नए मामले आए जबकि 3,422 मरीजों की सांसें थम गईं. दोनों ही आंकड़े शनिवार को आए आंकड़े के मुकाबले कम है. शनिवार को देश में 3.92 लाख नए केस आए थे और करीब 3,700 मरीजों की मौत हुई थी.
शुक्रवार को कोरोना के नए केसों (New cases of corona)की संख्या 4 लाख के पार चली गई थी. वैसे बीते एक हफ्ते में देश में 26 लाख नए केस आए और करीब 24 हजार लोगों को कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी. देश में फिलहाल 33 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज (Active patient) हैं. नए केसों की कमी होने की एक बड़ी वजह महाराष्ट्र की हालत में सुधार होना भी है. राज्य में बीते 24 घंटे में 56,647 नए मामले आए तथा 669 और लोगों की मौत हुई है.