अश्वेत जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के मामले में समझौता, स्थानीय प्रशासन देना $2.7 मिलियन

Updated : Mar 13, 2021 16:31
|
Editorji News Desk

बीते साल अमेरिका के मिनयापोलिस में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉय्ड के परिवार को स्थानीय प्रशासन की तरफ से वित्तीय मदद दी जाएगी. फ्लॉय्ड की मौत के मामले में हुए समझौते के बाद स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवार को 27 लाख अमेरिकी डॉलर देगा. फ्लॉय्ड के परिवार ने बीते साल जुलाई में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नागरिक अधिकार के उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था. परिवार ने उनकी मौत के लिए शॉविन सहित तीन अन्य अधिकारियों को दोषी बताया था. यह घटना 25 मई, 2020 को हुई थी. जब अश्वेत फ्लॉयड को हिरासत में लेने वाले पुलिसकर्मी ने 8 मिनट तक उनकी गर्दन पर पैर रखा था. फ्लॉय्ड इस दौरान मदद के लिए चिल्लाते रहे और आखिर में उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक आंदोलन भी हुए थे.

George FloydGeorge FloydeMinneapolis

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?